हिंदी फिल्मों में देरी से काम करने पर नागा चैतन्य:बोले- मेरी हिंदी अच्छी नहीं थी, मैं इनसिक्योर महसूस कर रहा था

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इसमें वह बालाराजू बाबू के कैरेक्टर में एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नागा ने हिंदी फिल्मों में काम न करने की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लाल सिंह चड्ढा में रोल कैसे मिला।

सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहला  पोस्ट, लिखा- जिंदगी के लिए लव लेटर | TV9 Bharatvarsh

ऑफर मिल रहे थे, मैंने दूरी बनाई थी
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में नागा से पूछा गया कि बॉलीवुड डेब्यू करने में इतना लंबा वक्त क्यों लगा? इस पर जवाब देते हुए नागा ने कहा- मैं चेन्नई में पैदा हुआ और फिर हैदराबाद शिफ्ट हो गया। इसी कारण मेरी हिंदी बहुत अच्छी नहीं हैं। मैं इस चीज को लेकर काफी समय से इनसिक्योर भी था। इसी कारण मैं हिंदी फिल्मों से दूर रहा। हालांकि ऐसा नही है कि मुझे ऑफर नहीं मिल रहे थे। बस यूं समझ लीजिए मैंने हिंदी फिल्मों से दूरी बना रखी थी।

फिल्म में तेलुगु फ्लेवर भी मिलेगा
फिल्म लाल सिंह चड्ढा कैसे मिली? इसके जवाब में नागा बोले- जब मुझे इस फिल्म का ऑफर आया तो मैंने मेकर्स से यही बात बोली कि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है। इस बात से आमिर सर को कोई दिक्कत नहीं थी। वह इसलिए क्योंकि मुझे ऐसे साउथ इंडियन कैरेक्टर के लिए कास्ट किया था जो फिल्म साउथ से निकलकर नॉर्थ में काम करता है। हमारी जर्नी की शुरुआत यहीं से होती है। मैं साउथ इंडियन हूं और हिंदी बोलता हूं, उन्हें वैसा ही लड़का चाहिए था। फिल्म में तेलुगु फ्लेवर के लिए कुछ शब्द भी जोड़े गए हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। इसमें आमिर के अलावा करीना कपूर, मानव विज, नागा चैतन्य और मोना सिंह नजर आएंगी। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading