कार सवार युवा व्यवसायी की दि’नदहाड़े ह’त्या : बाइक सवार अ’पराधियों ने क’नपटी में मा’री गो’ली, आ’क्रोशित लोगों ने किया सड़क जा’म

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के अफजलपुर के पास नदी किनारे से गुजरने वाली सड़क पर रविवार को कार सवार युवा व्यवसायी की गो’ली मा’र कर ह’त्या कर दी गई। अ’पराधी बाइक से आए थे। मृ’तक की पहचान सुमन सिंह के रूप में हुई है। वे शेरघाटी के गोपालपुर के रहने वाले थे। सुमन सिंह लाइन होटल और धरम कांटा चलाते थे। मृ’तक का श’व नदी किनारे रेत पर पड़ा मिला। श’व रेत पर कैसे रखा गया। इस बात की ठोस जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

इसी कार से जा रहे थे व्यवसायी सुमन सिंह।इधर, सुमन सिंह की ह’त्या किए जाने की भनक लगते ही उनके परिजन और गांव वाले बेहद आ’क्रोशित हो उठे। आ’क्रोशितों ने गोपालपुर जाने वाली सड़क को जा’म कर दिया। श’व और उसकी कार को परिजन अपने गांव ले कर चले गए। इधर, थानेदार राजकिशोर सिंह का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से ह’त्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। चूंकि घ’टना कुछ देर पहले ही हुई है।

सुमन सिंह अपनी कार से अफजलपुर से क्राॅस कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो ब’दमाशों ने उनकी कार को रुकवाया। फिर सुमन की कनपटी में दो गो’ली मा’र दी। आनन-फानन में सुमन सिंह को शेरघाटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। इधर, सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस समझाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading