सुगवा नदी में अ’चानक पानी ब’ढ़ा, रस्सी और पिलर प’कड़कर लोगों ने ब’चाई जा’न

रोहतास के गुप्ताधाम के सुगवा नदी में अचानक पानी बढ़ने पर सैकड़ों कांवड़ियों के फंसने का वीडियो सामने आया है। वीडियो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। नदी के पनीयारी घाट से आगे गुप्ताधाम से कुछ किलोमीटर पहले कांवड़िया फं’से नजर आ रहे हैं। नदी की धा’रा उ’फान पर है और किनारे सैकड़ों कांवड़िया न’जर आ रहे हैं।

वीडियो पिछले सप्ताह के बुधवार का है जब तेज बारिश के बाद पानी बढ़ा था।कुछ नदी के दूसरे किनारे पर फंसे नजर आ रहे हैं। वे एक रस्सी को पकड़ नदी की धार से जूझ रहे हैं। जबकि दो कांवड़िया नदी के बीच में स्थित एक पेड़ पर बैठे नजर आ रहे हैं। सुगवा नदी पर बने चचरी पुल पर भी लोग बैठे हैं। चचरी पुल कहीं तेज धार से टू’ट ना जाए, इससे ब’चने के लिए कई लोग लकड़ी के बने पि’लरों को थामे नजर आ रहे हैं।

स्थानीय शिक्षक जीत नारायण सिंह बताते हैं कि सुगवा नदी दुर्गावती की सहायक नदी है। यह दूर कैमूर पहाड़ी के रेहल क्षेत्र से निकलती है, अचानक बारिश होने पर यह पहाड़ी नदी रौ’द्र रूप में होती है। यह वीडियो पिछले सप्ताह के बुधवार का है। हालांकि किसी के ह’ताहत होने की सूचना नहीं थी।
गुप्ताधाम में इस सावन में यह दूसरी बार है, जब पहाड़ी नदी में अ’चानक पानी बढ़ने से कांवरिया फं’स गए। इसके पूर्व गत 20 जुलाई 2022 को सीता कुंड में अ’चानक पानी बढ़ने से एक कार समेत कई दुकानें भी डू’ब गई थी। साथ ही पानी की ते’ज धा’र में एक बाइक भी ब’ह गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading