दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के भगवानदास मोहल्ला निवासी चंदा देवी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी कर ली है। अब उसने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी शादी चार मार्च 2016 को सिंहवारा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी राहुल ठाकुर से हुई। शादी के बाद से ही उनके पति, सास एवं अन्य लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर हमेशा मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। इस बीच एक पुत्री को जन्म दी। बावजूद दहेज की मांग करते रहे।
20 मई को उनके पति बाइक और एक लाख रुपये के कारण राड से मारपीट कर जख्मी कर दिया और गले में रस्सी लगाकर मारने की कोशिश की। चिल्लाने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो जान बची। लेकिन, सभी लोग जेवरात छिनकर घर से भगा दिया।
इस बीच 27 जून को सूचना मिली की उनके पति किसी दुर्गा नामक महिला से मंदिर में शादी कर ली। जब अपने ससुराल गए तो सभी मारपीट कर घर से भगा दिए। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

