खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के समीप मरांची बहियार में शुक्रवार की सुबह एक ही जगहों पर दो व्यक्ति का श’व मिलने से इलाके में स’नसनी फैल गई। बताया जाता है कि अ’पराधियों ने बीते गुरुवार की देर रात दोनों व्यक्ति की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी और श’व को बहियार में छोड़ कर फ’रार हो गए।
इधर, एक साथ डबल म’र्डर की जानकारी मिली तो एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ महेशखूंट एवं पसराहा पुलिस मौके पर पहुंचकर छा’नबीन में जुट गई है।
मृ’तक की पहचान सारण ( छपरा) जिले के परसा थाना क्षेत्र स्थित बभनगामा गांव निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र सोनेलाल राय और रामदयाल सिंह के पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। घ’टना के बाद एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मृ’तक की पहचान ट्रक चालक और उप चालक के रूप में हुई है।


