बिहार के 14 जिलों में वज्रपात की संभावना:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 2-3 घंटों में इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

पटना। मौसम विभाग की ओर से बिहार के लोगों को वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को घर से बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है। दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब एक्टिव हो गया है। आज पटना समेत 14 ज़िलों में हल्की आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने सूबे में 14 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और पानी की उम्मीद जताई है।मौसम विभाग ने सूबे में 14 ज़िलों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और पानी की उम्मीद जताई है। पटना समेत भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा के इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटों में सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी में मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

राज्य में मानसून काफी कमजोर पड़ा गया है, जिससे बीते 21 दिनों में कहीं भी मूसलाधार बारिश नहीं हुई। हालांकि, राज्य के अधिकतर भागों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन, इससे फसलों को कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि वर्षपात बहुत कम हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading