पटना। गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस पर्व को इतने धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश सहित पटना में भी इसकी तैयारियां जोऱ-शोर से चल रही है। पटना में हर चौक-चौराहे पर भगवान गणेश की तरह-तरह की प्रतिमाएं बन रही हैं।
वहीं इस बार महिला मूर्तिकार एक से बढ़कर एक मूर्ति का डिजाइन तैयार कर रही हैं। इस त्योहार में भगवान गणेश की प्रतिमा को लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा इसके लिए अभी से ही लोग बाजार में विघ्नहर्ता की तरह-तरह की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं।
राजस्थान के कलाकार इस बार पटना में बना रहे हैं भगवान गणेश की रंग बिरंगी प्रतिमाएं। मूर्तिकार आनंद का कहना है कि इस बार हमने 200 मूर्तियां बनाई है और इसकी बुकिंग भी हो रही है। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कच्चे माल सहित रंग-रोगन की कीमतों में 20-25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वही इस बार गूगल का सहारा लेकर बप्पा की मूर्तियों में नया रूप देने का प्रयास किया है। बाजार में 300 से 1500 रुपए के रेंज में मूर्तियां उपलब्ध है।
इस बार भगवान गणेश की प्रतिमा प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाया जा रहा है। मूर्तिकार धनराज बताते हैं कि हम खास राजस्थान से खड़िया मिट्टी लाकर भगवान गणेश की मूर्ति बना रहे हैंं। इस मिट्टी से मूर्ति में हम जैसा आकार देना चाहते हैं वो आसानी से दे सकते हैं। साथ ही हम मूर्ति बनाने में गंगा के मिट्टी का मिलावट कर रहे हैं, क्योंकि यह पूजा में शुभ माना जाता है।
वहीं महिला मूर्तिकार लक्ष्मी का कहना है कि इस बार हमने 200 रुपए का एक प्लास्टर ऑफ पेरिस का बोरा खरीदा है और अब तक 300 मूर्तियां बनाई हैं। साथ ही शाइनिंग के लिए फ्लोरोसेंट कलर्स का इस्तेमाल कर रही हूं।
