खगड़िया: जिले के अलौली थाना अंतर्गत बांध चातर वार्ड संख्या 7 निवासी स्व. बसंत सिंह के 65 वर्षीय पुत्र हरिहर सिंह की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की रात 8 बजे की है।
![]()
गुरुवार को सदर अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि हरिहर सिंह बुधवार की शाम भैंस को कोसी नदी किनारे धोने गया था। नदी में नहाने के क्रम में पैर फिसलने के कारण हरिहर सिंह गहरे पानी में चला गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

ग्रामीण के मदद से रात शव को नदी से निकाला गया। इधर घटना को जानकारी अललौली थाना को दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.परिजनों ने बताया कि हरिहर सिंह घर में कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति थे. जो मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे थे।

घटना की खबर गॉव में आग की तरह फैल गया। मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन संतान है। पशुपालन और मजदूरी कर जीवन यापन करता था। थानाध्यक्ष परिन्दर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।





