दिल्ली. पीएम मोदी को मिले शानदार गिफ्टों की कल यानी 17 सितंबर से नीलामी होनी है. पीएम मोदी के गिफ्ट्स की लिस्ट में कई सारी कीमती चीजें शुमार हैं. इनमें देश-विदेश से प्राप्त चीजें, भारतीय खिलाड़ियों से मिले उपहार और राज नेताओं के साथ-साथ अलग अलग क्षेत्रों के लोगों से मिले गिफ्ट्स शामिल हैं. नीलामी पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन से 2 अक्टूबर तक की जानी है. 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है.


प्रधानमंत्री को मिली लगभग 1200 वस्तुओं की नीलामी की जाएगी. यह उपहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश के दौरे के दौरान समय-समय पर मिले हैं, लेकिन अब इन्हें आम आदमी भी खरीद सकता है. इस नीलामी में वस्तुओं की कीमत हजारों में लाखो में है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश के लोगों, भारतीय खिलाड़ियों और राज नेताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिले उपहारों की नीलामी करने जा रहे है. उपहारों को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर तक नीलाम किया जाएगा. बता दें कि इस नीलामी से कमाए पैसों को नमामि गंगा मिशन को दिया जाएगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को हनुमान की मूर्ति भेंट की है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान पीएम मोदी को त्रिशूल भेंट दिया था.जिन उपहारों की नीलामी की जा रही है, उनमें मधुबनी पेंटिंग से लेकर हाल ही में चेन्नई शतरंज ओलंपियाड के दौरान प्रस्तुत किए गए शतरंज के सेट भी शामिल हैं.


पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी चौथी बार आयोजित की जारी है. सबसे पहले 2019 में की गई थी. इसमें पैरालिंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले एथलीटों से मिले मोदी जी को उपहार भी शामिल किए गए है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिली रानी कमलापति के उपहार को भी नीलामी के लिया रखा गया है.


बता दें कि पिछले साल हुई नीलामी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की जैवेलीन को 1.5 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था. पिछले साल 1300 से अधिक वस्तुओं की नीलामी की गई थी, जिससे 16 करोड़ से अधिक राशि इकट्ठा हुई थी. यह सारी राशि नमामि गंगे के प्रोग्राम में दी गई थी. इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक विजेता भावना पटेल के हस्ताक्षर वाला एक टेबल टेनिस रैकेट भी नीलामी में रखा गया है.




