पटना से एक ट्रक श’राब ब’रामद, दुर्गा पूजा और दीपावली में खपाने की थी तैयारी

पटना:त्यौहार का सीजन आते ही बिहार में शराब माफिया काफी सक्रिय हो जाते हैं. लिहाजा, राज्य में गैरकानूनी तौर पर शराब की खेप पहुंच रही है. वहीं पुलिस भी इस पर रोक लगाने के लिए छापेमारी कर रही है. राजधानी पटना में भी एक ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित NH 30 पर एक ट्रक को पकड़ा गया. जिसमें करीब 89 कार्टन में 768 लीटर विदेशी शराब मिली है. इस दौरान पुलिस ने चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

Thumbnail image

सीमेंट के बोरे के नीचे विदेशी शराब

पटनासिटी एएसपी रजीव रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित NH30 के पास पुलिस ने औरंगाबाद से आ रहे ट्रक को पकड़ा. ट्रक की तलाशी लेने पर सीमेंट के बोरे के नीचे विदेशी शराब के कार्टन मिले. उन्होंने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद छापेमारी के लिए एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था.

चार शराब तस्कर मौके से गिरफ्तार

इस मामले में चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. आरोपी के पास से बरामद चार मोबाइलों की भी जांच चल रही है. शराब की खेप पटना में किसे डिलीवर करनी थी, इसकी सूचना अब तक नहीं मिली है.

बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके राज्य में शराब की खरीद-बिक्री का अवैध धंधा जारी है. प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए छापेमारी से लेकर टेक्नोलॉजी की भी मदद ले रही, लेकिन शराब माफिया राज्य भर में सक्रिय हैं. ऐसे में सभी जिलों में शराब माफिया और पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading