प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिसभा बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी को आराधना के पर्व नवरात्रि व दुर्गा पूजा की दी शुभमानाएं

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर हरिसभा बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को आने का आमंत्रण भेजा था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने मां देवी के मंत्रोच्चारण के साथ पत्र लिखा है। कहा है कि मां भगवती की भक्ति की शक्ति हमें समाज व देश के कल्याण के लिए कार्य करने को प्रेरित करती है।

हमारे नए व बड़े स्वप्न जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं, उन्हें देखने और साकार करने के लिए आदिशक्ति की ममतामयी कृपा हम पर सदैव बनी रहे।

मां का आशीर्वाद हमारे जीवन में सकारात्मकता व नई ऊर्जा का सतत् संचार करें। दुर्गा पूजा न केवल हमारी आस्था की अभिव्यक्ति का पावन पर्व है, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने में अहम भूमिका निभाता है।

देश की आजादी के अमृत कालखंड में हमारे सामूहिक प्रयास और जन भागीदारी, भव्य व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का आधार बनेंगे। भक्त वत्सला मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वह देशवासियों के जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखें और राष्ट्र निरंतर उन्नति की राह पर अग्रसर रहे।

एक बार पुन: नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है। वहीं इस बार हरिसभा बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी ओर से धूमधाम से नवरात्रि और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत बुधवार 2 अक्टूबर को महासप्तमी पर बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मां दुर्गा का पूजन करने के साथ बलिदान व पुष्पांजलि कर भोग लगाया गया।

वहीं 3 अक्टूबर को महाअष्टमी पर सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे पूजन, दस बजकर पचपन मिनट पर बलिदान व पुष्पांजलि कर भोग लगाया जाएगा। संध्या में भव्य मां की आरती होगी। शीतल भोग लगाया जाएगा। वहीं 4 अक्टूबर मंगलवार को भी मां का दुर्गा का विधिविधान से पूजन होगा।

5 अक्टूबर बुधवार को विजयादशमी पर पूजन दर्पण विसर्जन होगा। पुरोहित सुकांत बनर्जी देवी दुर्गा को वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिधान से पूजन कराएंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष देवाशीष गुहा, सोनाली मजूमदारी, सचिव अमरनाथ चटर्जी, संयुक्त सचिव अर्पण बोस, चंदन राय, विजय दास, अनिकेत घोषी, कोषाध्यक्ष देवाशीष गांगुली व अरिंदम दास महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading