संघ प्रमुख मोहन भागवत 28 नवंबर को आएंगे दरभंगा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

दरभंगा. ऐसा लगता है कि बिहार में भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी शुरू कर दी है. पहले भाजपा के बड़े केंद्रीय मंत्री और नेताओं का विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन हुआ. इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की अगुआई में बक्सर में बड़े-बड़े संतों का जुटान हुआ. अब दरभंगा मेंराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का आगमन होने जा रहा है. वह 28 नवंबर को दरभंगा के नागेंद्र झा स्टेडियम में स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे. इसे लेकर दरभंगा जिले के नगर शाखाओं के स्वयंसेवक कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं. साथ में शाखा के साथ पूर्ण गणवेश का भी आकलन किया जा रहा है.

RSS chief Mohan Bhagwat will come to Kolkata will attend the tribute  meeting on September 28 | RSS प्रमुख मोहन भागवत आएंगे कोलकाता, 28 सितंबर को  श्रद्धांजली सभा में करेंगे शिरकत | TV9 Bharatvarshशाखा के माध्यम से किया जा रहा है रिहर्सल
जानकारी देते हुए आरएसएस के विभाग कार्यवाह अविनाश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को नगर के स्वयंसेवकों का एकत्रित करण है. पूर्ण गणवेश में इसकी तैयारी चल रही है. शाखा संगम के माध्यम से 60 बस्ती के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने ध्वज के साथ अपने स्थान पर शाखाएं लगाई है. इसमें स्वयं सेवकों में कितने गणवेश और पूर्ण गणवेश में आए हैं, उसका भी एक आकलन किया गया. 28 तारीख को सभी स्वयंसेवक विश्वविद्यालय मैदान के प्रांगण में पूर्ण गणवेश में उपस्थित होने वाले हैं. उसी को लेकर तैयारी चल रही है.

उत्तर बिहार के पदाधिकारी भी होंगे शामिल
स्वयंसेवक अंकुर गुप्ता ने बताया कि मिथिला के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत जी का आगमन मिथिलांचल की पावन धरती दरभंगा में हो रहा है. दरभंगा आगमन का उनका उद्देश्य उत्तर बिहार में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण करना है. इस दौरान के स्वंय सेवकों के साथ बैठक कर अपने विचार रखेंगे. इसमें उत्तर बिहार के स्वयंसेवक शामिल होंगे. गौरतलब है कि मोहन भागवत के आगमन को लेकर के जिले के सभी शाखाओं के स्वयंसेवकों में खुशी है. वहीं, सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में अभी से ही जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading