कोर्ट ने सुनाया अक्षरा सिंह के मामले में फैसला, भोजपुरी एक्ट्रेस के पटना आवास पर पहुंची थी पुलिस

वैशाली :  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामला कोरोना संक्रमण के दौरान कोविड-19 नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। इसी मामले में 10 नवंबर को पुलिस ने अक्षरा के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया था।

दरअसल, कोरोना संक्रमण के दौरान लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में आयोजित कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने प्रस्तुति दी थी। इस दौरान उनपर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था। इस संबंध में लालगंज थाने में एफआइआर की गई थी। इसी मामले में हाजीपुर कोर्ट से अक्षरा को जमानत मिल गई।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अग्रिम जमानत दो दिन पहले ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से मिल गई थी। सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में उपस्थित होकर अक्षरा ने नियमित जमानत की अर्जी दाखिल की। सुनवाई के उपरांत कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

विदित हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साल 2021 में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के यहां कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार का था।

अक्षरा के प्रस्तुति देने के दौरान फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। वैशाली पुलिस ने पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। वायरल वीडियो के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading