कटिहार के समेली प्रखंड क्षेत्र के छोहार पंचायत अंतर्गत मनरेगा भवन छोहार के समीप एक मां ने नवजात बच्ची को जन्म देकर झाड़ी में फेंक दिया है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से नवजात को बरामद कर लिया है। स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि वो सुबह मवेशी के लिए घास काटने गई थी, तभी झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने झाड़ियों में जाकर देखा तो बच्ची पड़ी हुई थी। जिसके बाद गांव वालों को बताया और स्थानीय लोगो और जनप्रतिनिधियों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया है।








