मुजफ्फरपुर: मुस्लिम वोटरों के प्रति BJP दिखा रही नजदीकी, मोर्चे पर डंटे हैं शाहनवाज हुसैन

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी चुनाव में बीजेपी के कुछ कोर वोटरों के छिंटकने की आशंका के बीच पार्टी लीक से हटकर मुस्लिम वोटरों को भी साधने की कोशिश में जुट गई है। कुढ़नी पहुंचे पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तक बीजेपी का भय दिखाकर अल्पसंख्यक को ठगा जा रहा है। अल्पसंख्यक अब बात को समझ चुके हैं। अब किसी के बहकाबा में नहीं आने वाले हैं। कुढ़नी उपचुनाव में अल्पसंख्यक किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है। गोपालगंज चुनाव में यह फैक्टर लागू हो चुका है और यही फैक्टर कुढ़नी उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा। आप अल्पसंख्यक को बीजेपी का भय दिखाकर ठग नहीं सकते हैं। समाज का यह तबक समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है। इसलिए बिहार की कैबिनेट में अल्पसंख्यक समाज से आने वाले मंत्री को 8वें नंबर पर शपथ दिलाया जाता है।

shahnawaz-hussain

उन्होंने कहा कि सीमांचल में कमल पहले खिल चुका है और कुढ़नी में भी खिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क या एथेनॉल प्लांट उद्घाटन करते हैं, लेकिन कब तक काम चालू होगा, कब रोजगार मिलेगा यह तो मुजफ्फरपुर की जनता समझ चुकी है। सीएम नीतीश कुमार के पास कोई काम नहीं है। सिर्फ योजना दिखाते हैं लेकिन काम नहीं करते हैं। बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन रोजगार क्या मिल रहा है सभी लोग समझ चुके हैं। कुढ़नी उपचुनाव में यहां के अल्पसंख्यक महागठबंधन को सबक सीखा देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.