पटना : सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। वे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित दर्जन भर बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने उन्हें किडनी डोनेट की है।
लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर बेटे तेजप्रताप अपने घर पर पिता के लिए रुद्राभिषेक किया। तो वहीं बिहार में समर्थकों का यज्ञ-हवन भी जारी है।
राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार की ओर से पटना के दारोगा राय पथ में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने हवन किया और कहा कि सिंगापुर में गरीबों के नेता लालू प्रसाद का ऑपरेशन हो रहा है।
राष्ट्रीय वैश्य महासभा और आरजेडी के कई नेता हवन-पूजन करके कामना कर रहे हैं कि उनका ट्रांसप्लांट सफल हो और वे जल्द स्वस्थ्य होकर बिहार लौटें।
कहा कि बिहार की बेटी रोहिणी आचार्या ने बेटियों का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पी. के.चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के हम सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या जल्द स्वस्थ हो जाएं।
आरजेडी के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि लालू प्रसाद देश भर के गरीबों के नेता हैं। उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्या किडनी डोनेट की है। दोनों के स्वास्थ्य की बेहतरी की कामना के लिए हम सभी हवन पूजन करके कर रहे हैं।




