गया: कोटा में एलन कोचिंग में पढ़ने वाले बिहार के दो छात्रों द्वारा खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों में एक की पहचान 17 वर्षीय उज्जवल कुमार के रूप में हुई है जो कि गया जिले का रहने वाला है जबकि दूसरा सुपौल जिले का रहने वाला अंकुश यादव है. फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम कोटा में कराया जा रहा है. गया में रहने वाले मृतक के पिता और परिवार कोटा के लिए रवाना हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि दोनों ने अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे लगाकर खुदकुशी की है लेकिन परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से इसकी जांच करने की मांग की है. बता दे कि गया के डेल्हा इलाके के महावीर नगर में रहने वाले प्रवेंद्र शर्मा का बेटा और बेटी कोटा में ही पढ़ाई करते हैं और दोनों अलग-अलग हॉस्टल में हैं. भाई के सुसाइड की खबर सुनकर बहन भी घटनास्थल पहुंची.






