प्रेम-प्रसंग में घर से भा’गी लड़की ने लगाई सु’रक्षा की गु’हार, मम्मी-पापा पति को मा’रने की दे रहे ध’मकी

बेतिया : प्रेम प्रसंग में घर से भागी लड़की ने वीडियो जारी कर सु’रक्षा की गु’हार लगाई है। लड़की का कहना कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसके माता-पिता और मामा उसके पति को मा’रने की ध’मकी दे रहे हैं।

बेतिया के सीरिसिया ओपी में पिता ने जिस बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसने एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गु’हार लगाई है। लड़की ने वीडियो में कहा है कि उसने 12 दिसंबर को दोपहर अपनी म’र्जी से घर छोड़ा है और उसकी उम्र 21 वर्ष है।

बेतिया पहुंचकर उसने अपने प्रेमी चन्दन महतो को फोन कर बुलाया। लड़के ने उसे भगाया नहीं है बल्कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। लड़की का आ’रोप है कि उसके घरवालों ने अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है।

वीडियो में लड़की ने अपने परिवारवालों पर आ’रोप लगाते हुए कहा कि उसके पति को गोली, तेजाब और धा’रदार ह’थियार से मा’रने की ध’मकी दी जा रही है। लड़की ने लड़की ने डीएम, एसपी और थानाध्यक्ष से किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं करने की गु’हार लगाई है और ससुरालवालों की सु’रक्षा की मांग की है।

ये पूरा मामला सीरिसिया ओपी क्षेत्र के मुसहरी का है। दरअसल अंजलि के पिता ने 15 दिसंबर को अपनी बेटी की शादी के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।

जिसमें चारगांहा की मुखिया प्रियंका देवी उसके पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इसी दौरान लड़की ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। इस मामले में सीरिसिया ओपी प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि अपहृत लड़की को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। उसके उपरांत न्याय संगत कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading