चार जिलों में चुन्नू ठाकुर गैं’ग के खि’लाफ चलेगा अ’भियान, रेंज आ’ईजी ने जारी किया निर्देश

मुजफ्फरपुर : चुन्नू ठाकुर गि’रोह के खि’लाफ चार जिलों की पुलिस अभियान चलाएगी। रेंज के आईजी पंकज कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी के साथ वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर एसपी को इसका निर्देश जारी किया है।

आईजी ने निर्देश दिया है कि इस गिरोह के खिलाफ रेंज के सभी थानों में दर्ज कांडों का पता लगाएं और कांड में जमानत ले चुके मास्टरमाइंड की जमानत रद्द कराने का प्रस्ताव दें।

इसके अलावा सरैयागंज में भारत जलपान पर कब्जा के लिए भवन को ध्वस्त करने वाले गैंग को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

रेंज के आईजी ने अपराध पर लगाम के लिए 36 बिंदुओं पर सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट किया है कि रेंज में वाहन चोरी ने अब संगठित अपराध का रूप ले लिया है। वाहन चोरी रोकने के लिए आईजी ने रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तान से एक्शन प्लान मांगा है।

आईजी ने निर्देश दिया है कि अपराधियों को उनकी सक्रियता और उनसे उत्पन्न खतरे के आधार पर ए, बी और सी श्रेणी में बांटे। इन अपराधियों का श्रेणीकरण उनके हथियार के आधार पर भी होगा।

आईजी ने निर्देश में कहा है कि गिरोह के सभी अपराधियों के नाम-पते व मोबाइल नंबर की सूची बनाई जाएगी।

लगातार लूट और छिनतई के कारण कई मार्ग ऐसे हैं जहां शाम होने के बाद लोग जाने से डरते हैं। आईजी ने कहा है कि रोड क्राइम रोकने की योजना बनाकर कार्रवाई करें। लोगों में सुरक्षित सड़क अवधारणा लाई जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading