मुजफ्फरपुर : सएसपी की जगह डीएसपी आए, कोर्ट ने नहीं मानी हाजिरी

मुजफ्फरपुर: कोर्ट के आदेश पर भी कांटी पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में सोमवार को एडीजे-14 की कोर्ट में एसएसपी को सदेह उपस्थित होना था, लेकिन एक बार फिर वह कोर्ट में नहीं पहुंचे। उनकी जगह डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद कोर्ट में उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनकी उपस्थिति नहीं मानी।कंझावला मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, कहा- जवाब स्पष्ट  नहीं है - Kanjhawala case rohini court reprimanded the Delhi Police said  the answer is not clear ntc - AajTakकोर्ट ने 31 जनवरी को अगली तिथि निर्धारित की है। इसमें एसएसपी राकेश कुमार को हर हाल में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। बता दें कि कांटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आयुष कुमार और अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी अवनीत कुमार था।

पिछले साल 13 नवंबर को छपरा स्थित काली मंदिर के समीप छापेमारी की गई थी, जिसमें अपराध की योजना बनाते दोनों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अवनीत के परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। वहां से एडीजे 14 की कोर्ट में जमानत अर्जी को स्थानांतरित कर दिया गया। अधिवक्ता ने कोर्ट में कांटी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट को बताया कि अवनीत को जबरन उठाया गया। बेवजह हिरासत में रखकर परेशान किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.