भोजपुर: बिहार के आरा के एसएसबी जवान की अरुणाचल प्रदेश के शेरेगांव में हत्या कर दी गई. मेस में खाने के विवाद में साथी जवान ने ही खंजर से आरा के पदमिनिया गांव निवासी राकेश यादव की हत्या कर दी. जवान का पार्थिव शव शनिवार को आरा पहुंचा लेकिन गांव पहुचने से पहले ही सरैया बाजार पर परिजन और ग्रामीणों के द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया. लोगों ने SSB के अधिकारी पर एफआईआर और सीबीआई जांच की मांग की है.’
जवान की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
काफी देर तक सड़क जाम किया गया. बाद में एएसपी हिमांशु के आश्वासन पर परिजनों ने जाम को हटाया. ज्ञात हो कि 16 फरवरी की रात मेस में खाना को लेकर SSB जवान का उनके साथियों के साथ विवाद हो गया था. विवाद में साथी ने ही खंजर से हमला कर राकेश यादव की हत्या कर दी थी. ये सूचना जैसे ही पदमिनिया गांव में मौजूद परिजनों को मिली यहां चीख-पुकार मच गई.
आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
जवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. यूनिट जवान का पार्थिव शरीर लेकर आरा पहुंची जहां, गांव जाने से पहले ही सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीण और परिजनों ने यूनिट की शव गाड़ी को सरैया बाजार पर ही रोक दिया और अपने मांग को ले कर सड़क जाम कर दिया. मृत जवान के भाई जितेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया की उसके भाई की कैसे हत्या हुई है ये वहां के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं.




