नवजात को पैर से कु’चल कर मा’र डा’लने के आ’रोप में छह पुलिसकर्मियों के खि’लाफ FIR

झारखंड : झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलने से एक नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘तिल्ली (स्प्लीन) के फटने’ का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।Newborn deathपुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में दो अधिकारियों संगम पाठक और एस. के. मंडल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोगोंदो दिघी गांव में बुधवार को हुई। पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।सीएम हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिसवालों की पैर से कुचलकर चार दिन के बच्चे की मौत मामले में जांच का आदेश दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को मामले की जांच पर कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ था पंचनामा

नवजात की मौत मामले में देवरी पुलिस पर आरोप लगने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में बच्चे का पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव गिरिडीह भेजा गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.