मुजफ्फरपुर टू दरभंगा फोरलेन, बरौनी NH पर बिहार में 17 जगह बनेंगे ओवरब्रिज, 700 करोड़ का टेंडर तय

मुजफ्फरपुर: किसी भी इलाके के विकास में अच्छी सड़कों का बड़ा योगदान होता है। बिहार में भी अलग-अलग क्षेत्रों में हाइवे निर्माण का काम जोरों पर चल रहा। यही नहीं पहले से बने हुए हाइवे पर एक्सीडेंट की आशंका को कम करने लिए सरकार की ओर बड़ा फैसला लिया गया है। इसी के तहत दरभंगा फोरलेन हाइवे और बरौनी नेशनल हाइवे पर 17 जगहों पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए 700 करोड़ का टेंडर भी तय हो चुका है। इन ओवरब्रिज को 2025 तक तैयार करने की योजना है। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसी साल जनवरी में मंजूरी दी थी।बिहार में जल्द बनेंगे 2 और नेशनल हाइवे, समस्तीपुर समेत 4 जिलों के लोगों को  होगा फायदा, 965 करोड़ होंगे खर्चNHAI के अधिकारियों ने इसलिए लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, साल 2015 से 2018 के बीच बिहार में नेशनल हाइवे को लेकर जनवरी महीने में NHAI के अधिकारियों ने अहम निर्णय लिया। जिसमें 60 से ज्यादा प्वाइंट्स ऐसे चुने गए जो दुर्घटना संभावित थे। हाइवे के इन प्वाइंट्स को ब्लैक स्पॉट माना गया। इन बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स पर हादसों को टालने के लिए NHAI ने ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी थी। प्रदेशभर में कुल 18 जगहों पर 700 करोड़ से ज्यादा की लागत से ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दी गई।

कहां-कहां हो रहा ओवरब्रिज का निर्माण

इस प्रोजेक्ट के तहत गोपालगंज से मुजफ्फरपुर तक (एनएच-27) पर 13 जगहों पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें यूपी बॉर्डर से देवापुर- कोटवा सेक्शन पर चार जगह ओवर ब्रिज बनेंगे। बलथरी चेक पोस्ट से पहले और बलथरी चेक पोस्ट के बाद ओवर ब्रिज बनेगा। चैनपट्टी और देवापुर में भी ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

अब नहीं दिखेंगे ब्लैकस्पॉट्स

छिन्नमस्तिका मंदिर के पास भी बनेगा ओवरब्रिज, खरिका, कांटी थर्मल के पास और नेताजी चौक के पास भी ओवरब्रिज बनेंगे। मुजफ्फरपुर NHAI प्रोजेक्ट निदेशक की मानें तो मेहसी मुजफ्फरपुर सेक्शन पर बनझूला चौक, बरजी बाजार मार्के, काली मंदिर मोतीपुर, पनसलवा चौक, नरियार चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा।।

दो साल में हो जाएगा ओवरब्रिज का निर्माण

इसके अलावा मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन हाइवे पर तीन जगह पर भी ऐसा ही प्लान है। इसमें संगम घाट, पटियासा चौक, गरहां चौक पर भी अलग-अलग लंबाई के ओवरब्रिज बनेंगे। माना जा रहा कि इन सभी ओवरब्रिज का निर्माण अगले दो साल में हो जाएगा। ईस्ट-वेस्ट काॅरिडाेर पर कुल 4 जगहों पर फ्लाईओवर बनेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading