शादी के एक साल बाद भी प्रेमी के साथ आभूषण लेकर हुई फ’रार , 3 दिन में पुलिस ने किया ब’रामद

मुजफ्फरपुर: ज़िले में फिर एक बार फिर ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है। जहां सात वर्षो का प्यार प्रेमिका नही भूल पाई और शादी के बाद अपने आशिक के साथ जेवरात लेकर फरार हो गयी। मामला जिले के गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी क्षेत्र का है जहां  समस्तीपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने गृह जिले के प्रेमी के साथ शादी में चढ़ाए गए जेवरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। शादी के 6 महीने बाद प्रेमी संग नवविवाहिता फरार - JAANKARI RAKHOसूचना के अनुसार नवविवाहिता की शादी बीते वर्ष बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गाँव में हुआ था। नवविवाहिता मूल रूप से समस्तीपुर जिले के एक गांव की रहने वाली उसी जिले के एक युवक से बीते 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ शादी में चढ़ाए गए करीब 10 भर सोने के आभूषण और करीब 60 भर चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गयी।

जिसके बाद नवविवाहिता के परिजनों ने बीते 24 मार्च को बेनीवाद ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस कांड का महत्व 3 दिनों के अंदर इस कांड का सफल उद्भेदन कर दिया और प्रेमी और नवविवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया।

साथ ही साथ सभी आभूषणों को भी जप्त कर लिया है। पूरे मामले में पूछे जाने पर बेनिवाद ओपी थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन दिन में इस कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया है। परिजनों द्वारा किये गए शिकायत के आलोक में कार्रवाई की गई है। प्रेमी प्रेमिका को आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading