फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार

बिहार : राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिला। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश में पुरवा हवा चल रही है। इसके साथ ही हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था। वहीं, शुक्रवार को पछुआ के कारण मौसम का तेवर तल्ख हो गया। राजधानी समेत अन्य जिलों में शुष्क हवा के कारण तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

IMD Alert: फिर बिगड़ सकता है मौसम, यूपी और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश  के साथ गिरेंगे ओले - IMD Alert Weather may worsen again hail will fall with  rain inमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में एक बार बदलाव आएगा। प्रदेश भर में बादलों की आवाजही बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। रविवार और सोमवार को पटना सहित प्रदेश भर में आंधी-पानी का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गया और बांका जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बांका के चंदन में 1.8 मिमी, गया के फतेहपुर में 1.8 मिमी, गया के बजीरगंज में 0.6 मिमी, गया शहर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा पटना समेत प्रदेश के आसपास इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद कड़ी धूप से लोग परेशान रहे। शाम के समय ठंडी हवा के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 38.6, गया 37.9, भागलपुर 37.4, पूर्णिया 36.6, वाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 34.6, छपरा 36.2, दरभंगा 36.0, सुपौल 36.2, फारबिसगंज 35.6, सबौर 34.2, डेहरी 38.0, मोतिहारी 37.5, शेखपुरा 38.3, जमुई 37.1, बक्सर 41.6, भोजपुर 39.4, औरंगाबाद 39.1, बेगूसराय 36.3, बांका 36.8, कटिहार 36.2, नवादा 37.6, अररिया 34.6, जीरादेई 37.0, किशनगंज 34.0 सेल्सियस

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading