आरएसएस की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का कराया गया आयोजन, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

बक्सर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बक्सर नगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें नगर की कुल आठ बस्तियों से आई टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें केशवपुरम बस्ती की टीम ने गौरीशंकर बस्ती की टीम को हराया. कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर पूर्व क्षेत्र के शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोज कुमार, नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा व प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम में सभी 8 टीम के खिलाड़ी व दर्शक के रूप में मौजूद स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने भगवा ध्वज फहराकर की प्रार्थना की.

केशवपुरम बस्ती की टीम ने गौरीशंकर बस्ती की टीम को हराया

कबड्डी प्रतियोगिता में कुल दो कोटे में सात मैच हुआ, जिसमें फाइनल मैच केशवपुरम बस्ती व गौरीशंकर बस्ती के बीच खेला गया. फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक हुआ, जहां दर्शक भारत माता की जय, जय श्री राम व वंदे मातरम जैसे उद्घोष लगाते रहे. केशवपुरम की टीम ने चार अंकों से इस प्रतियोगिता को जीत लिया. टीम के सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार मिला. वहीं विजेता टीम को अंग वस्त्र के साथ भारत माता का चित्र भेंट किया गया.

भाईचारा व स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मनोज कुमार ने खेल-खेल में आत्मीयता व बंधुत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों व अन्य स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित किया. जीवन में खेल का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा यह खेल आपसी भाईचारा व हमारे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है. देश में तरह-तरह के खेल हैं और कबड्डी भी उनमें से एक है. भारत में पुराने समय से कबड्डी खेल बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है. खेल के दौरान रेफरी की भूमिका में श्याम जी, शिवशंकर, मोनू, समर तथा स्कोरर की भूमिका सोनू वर्मा, ज्योति प्रकाश ने अपना योगदान दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading