मातम में बदली खुशियां: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, सड़क हा’दसे में जीजा-साले की मौ’त

गोपालगंज: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बहन की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले भाई और उसके जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के पास की है।

मृतकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी अनिल कुमार और जीमांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के के रहने वाले अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 मई को अनिल की बहन की शादी होने वाली थी। गुरुवार को अनिल अपने बड़े बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर कुशीनगर के तमकुही अपनी बुआ के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था।

इसी दौरान भठवा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। दोनों एनएच 27 पर गंभीर हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान दोनों जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों के दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.