ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी पत्नी, पति की पड़ गई नजर; प्रेमी खुद को बताने लगा जीजा

जमुई: जमुई शहर के पुरानी बाजार में रविवार की देर शाम अफरा-तफरी का माहौल उस वक्त बन गया, जब प्रेमी के साथ बाइक पर घूम रही पत्नी को पति ने देख लिया। पति ने बहुत दूर तक दोनों का पीछा किया और पत्नी को रंगेहाथों बेवफाई करते पकड़ लिया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच नोकझोंक भी होने लगी। उसके बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। पति ने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पति-पत्नी को भी पुलिस थाने लेकर आई। फिर दोनों के परिवारवालों को इसकी सूचना दी गई। थाने में पता चला कि टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी सानो पंडित के पुत्र गोविंद पंडित की शादी 2021 में गढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़वारो गांव निवासी गणेश पंडित की पुत्री नीतू कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था।

Bihar News ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी पत्नी पति की पड़ गई नजर; प्रेमी  खुद को बताने लगा जीजा - Husband caught the wife red handed with her  boyfriendपति को देख बहाने बनाने लगा प्रेमी

गोविंद पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई थी। रविवार की शाम किसी काम से वे जमुई आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को किसी अनजान युवक के साथ बाइक पर घूमते देखा। उन्होंने पीछा कर पुरानी बाजार में दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक कभी उनकी पत्नी का इलाज कराने के लिए ले जाने की बात कहने लगा तो कभी खुद को जीजा होने की बात कहने लगा।

पत्नी बोली- मेरी दूसरी शादी तय हो गई 

इधर, पत्नी नीतू कुमारी ने थाने में पुलिस को कुछ और ही कहानी सुनाई। उसने बताया कि उनके पति गोविंद पंडित शराब पीते हैं और नशे में हमेशा मारपीट करते हैं। वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। उसकी मां ने उसका दूसरा रिश्ता झाझा थाना क्षेत्र के राजला गांव निवासी राजेंद्र पंडित के पुत्र सोनू कुमार से तय कर दी है। वह उसी लड़के के साथ ही बाइक पर जा रही थी।

पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार

महिला ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। किसी भी पक्ष के द्वारा टाउन थाना में आवेदन नहीं दिया गया है, जिस वजह से फिलहाल पति-पत्नी और युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। नीतू कुमारी को उसकी मां के हवाले कर दिया गया और पति गोविंद पंडित व सोनू कुमार अपने-अपने घर चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.