गया. जिले के कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए राहतवाली खबर है. अब उनको इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना होगा. पहले मगध प्रमंडल के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों को रुख करना पड़ता था.लाखों रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब इन मरीजों का गया में कैंसर का इलाज संभव हो गया है. वह भी बिल्कुल निशुल्क. दरअसल गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसी महीने से कैंसर का इलाज और कीमोथेरेपी की व्यवस्था शुरू हो गई है. गया में कैंसर का इलाज शुरु होने से कैंसर पीड़ित मगध प्रमंडल क्षेत्र के अलावे झारखंड राज्य के चतरा एवं कोडरमा जिले के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा.
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रीफैबरीकेटेड वार्ड में 25 बेड कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है. यहां उनके डे केयर इलाज के साथ कीमोथेरेपी की व्यवस्था की गई है. कैंसर का इलाज शुरू होने के बाद से ही यहां रोजाना चार से पांच कैंसर पीड़ित मरीज कीमोथेरेपी कराने पहुंच रहे हैं. बता दें कि टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से राज्य सरकार मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है.यहां चिकित्सकों की एक स्पेशल टीम नियुक्त किया गया है.
प्रमंडल के कैंसर मरीजों को नहीं जाना होगा बार, यहीं मिलेगा लाभ
इसी अस्पताल के कैंसर पीड़ित डॉक्टर का हुआ है यहां इलाजअधीक्षक ने बताया कि उद्घाटन के दिन जनता में सही संदेश जाए, इसके लिए अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर जो कैंसर से पीड़ित थे, उनका इलाज किया गया. ताकि जनता में यह मैसेज जाए कि अस्पताल के एक डॉक्टर जब यहां इलाज करवा सकते हैं. तो आम जनता जो कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हे यहां इलाज कराने में कोई संकोच नहीं होनी चाहिए. डे केयर कि शुरुआत होने के बाद यहां प्रतिदिन 5 से 6 मरीज आ रहे हैं.कीमोथेरेपी करवा रहे हैं. यहां सारी व्यवस्था बिल्कुल फ्री है. इलाज से लेकर दवाई तक निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है.

