औरंगाबाद : बे’काबू ट्रक होटल में घु’सा, हा’दसे में एक की मौ’त

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में जीटी रोड पर एक  तेज़ रफ़्तार ट्रक बेकाबू होकर होटल में घुस गया. इस दौरान हादसे की चपेट में आने से संचालक की मौत हो गई. हालांकि ट्रक के रुकने से अन्य लोगों का नुकसान होने से बच गया नहीं तो बगल में और भी लोग इस दुर्घटना के शिकार हो सकते थे. घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र की है.

Thumbnail imageशेरघाटी की ओर जा रहा था ट्रक

मृतक की पहचान मदनपुर बाजार निवासी होटल संचालक शशि साव के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल संचालक मदनपुर बाजार में पानी टंकी के पास स्थित अपने होटल को खोलने के लिए घर से निकला था, इसी दौरान जीटी रोड पर शेरघाटी की ओर जा रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर कुचल दिया.

घटनास्थल पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

हादसे के दौरान ट्रक सड़क के किनारे बने एनएच की रेलिंग को तोड़ते हुए राजमार्ग के किनारे स्थित एक घर के शेड से जा टकराया. इस दौरान ट्रक चालक का ब्रेक लग गया और ट्रक घर में घुसने से बच गया वरना और भी जानें जा सकती थीं. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद से घटनास्थल पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृत होटल संचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदु ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.