क’ट्टा दिखाकर फ्री में खाते थे अंडा रोल-चाउमिन, जेपी गंगा पथ पर ह’थियार से के’क का’टते पांच गि’रफ्तार

पटना: पटना का जेपी गंगा पथ आम लोगों के साथ मनचलों के लिए भी बर्थ-डे सेलिब्रेशन का फेवरेट स्पॉट बन गया है। सोमवार की रात हाथ में कट्टा लेकर बर्थ-डे केक काट रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से कट्टा और दो कारतूस जब्त किया गया, जबकि तीन आरोपित सड़क पार कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए है। थानेदार राजकुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपितों की आयु 18 से 19 वर्ष है। वे जेपी गंगा पथ पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों से मुफ्त में चाउमिन, रोल और आइसक्रीम खाते थे।

Patna News: कट्टा दिखाकर फ्री में खाते थे अंडा रोल-चाउमिन, जेपी गंगा पथ पर हथियार से केक काटते पांच गिरफ्तारउनके पास से कट्टा और दो कारतूस जब्त किया गया, जबकि तीन आरोपित सड़क पार कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए है। थानेदार राजकुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपितों की आयु 18 से 19 वर्ष है। वे जेपी गंगा पथ पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों से मुफ्त में चाउमिन, रोल और आइसक्रीम खाते थे।आरोपितों की पहचान कुर्जी कुम्हार गली निवासी प्रिंस राज, कुर्जी गेट नंबर 83 निवासी मो. आरिफ, कुर्जी पुल हनुमान स्टोर निवासी राहुल कुमार, भूंजा गली निवासी रोशन कुमार उर्फ गोलू और गेट नंबर 74 निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। अन्य फरार युवकों की पहचान की जा रही है।

होमगार्ड जवान को दी गई सूचना

बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे कुछ युवक हथियार लेकर जेपी गंगा पथ पर घूम रहे थे। उन्होंने दुकानदारों से मुफ्त में खाने-पीने का सामान लिया। फिर एक युवक जन्मतिथि मानने के लिए बीच सड़क पर केक काटने लगा। इस बीच कुछ दुकानदारों ने थोड़ी दूरी पर मौजूद होमगार्ड जवानों को जाकर बताया कि वहां केक काट रहे युवकों के पास हथियार है।

दुकानदारों ने की युवकों की पिटाई

इसके बाद होमगार्ड कमलदेव प्रसाद, सकलदेव प्रसाद और मनोज कुमार ने युवकों को घेर लिया। पुलिस के आते ही मुफ्तखोरी के शिकार बने दुकानदारों ने युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इस बीच थानेदार के साथ प्रशिक्षु दारोगा ऊषा कुमारी पहुंचीं और आरोपितों को भीड़ की चंगुल से छुड़ा कर गिरफ्त में ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading