सरकारी नौकरी : विधान परिषद में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 12वीं, ग्रेजुएट करें आवेदन

बिहार विधान परिषद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए बिहार विधान परिषद ने असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गई है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. इच्छुक उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Legislative Council

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को भी ध्यान से जरूर पढ़ें. इसके आलावा जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी (job) पाने की तैयारी में लगे हैं, वे नीचे दिए गए तमाम बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

बिहार विधान परिषद में भरे जाने वाले पद

यह भर्ती अभियान 107 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

बिहार विधान परिषद भर्ती के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
एससी/एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और बिहार के सभी आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के स्थायी निवासियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है. अन्य राज्यों के अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 है.

बिहार विधान परिषद भर्ती के लिए कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
असिस्टेंट और असिस्टेंट लेजिस्लेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है. डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading