बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

बोकारो: जिले के चंदनकियारी प्रखंड में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, एफ एल एन के तहत उन्मुखीकरण करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पीरामल फाउंडेशन बोकारो एवं प्रखंड प्रशासन के द्वारा इस कार्यशाला में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता’ के तहत चंदनक्यारी प्रखंड के सभी चयनित 46 विध्यालय के प्रधान अध्यापक के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर शिक्षा के साथ बच्चो के कौशल विकास और नीति आयोग के महत्वपूर्ण सूचकांकों (एस एल ओ) के सुधार हेतु प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एवं कार्यान्वयन पीरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया। फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर श्री रोबिन राज हंस द्वारा एक पीपीटी के माध्यम से (एस एल ओ) कार्यक्रम के हर एक बारीकी से बताया गया जिसमें उनका मुख्य बिंदु शिक्षा में बच्चो के एसएलओ के बारे में बताया गया। साथ ही साथ प्रोग्राम लीडर पोलोमी सिंह रॉय ने यह बताया की किस प्रकार पुस्तकालय और मॉर्निंग असेंबली का बेहतरीन उपोयग किया जा सकता है।

वही पिरामल फाऊंडेशन के प्रोग्राम लीडर बसंत कुमार ने बताया की बच्चो के कौशल प्रशिक्षण को बढ़ाने में बाल सभा एक बेहतरीन जरिया है। वहीं गोष्ठी में अन्य महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करते हुए केशव तीवारी के साथ प्रांजल रॉय वा अन्य गांधी फैलो मौजूद रहे। चंदनक्यारी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की नीति के एस एल ओ इंडिकेटर पर सम्बन्धित डेमो मॉडल का चुनाव करते हुऐ पिरामल टीम का सहयोग करें एवं प्रखंड को सक्षम बनाने तथा नीति इंडिकेटर्स को बेहतर करने में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने पिरामल टीम से यह भी कहा कि ऐसी और भी कार्यशाला का आयोजन किया जाए ताकि नीति इंडिकेटर्स के बारे में और भी ज्यादा समझ बनाई जाए जिससे प्रखंड के विकास में ज्यादा सहयोग मिल पाए। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रधान अध्यापक ने अपने विद्यालय के प्रति सजग एवं जागरूक रहकर तथा एक दूसरे के सहयोग के साथ अपने भावनाओ को व्यक्त करते हुए अपने प्रखंड को बेहतर बनाने का संकल्प लिया और पीरामल फाउंडेशन की टीम को अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading