साढ़े तीन फीट के रोहित व चार फीट की नेहा की अनोखी शादी, जानिए क्या है दूल्हा-दुल्हन का बैकग्राउंड

सारण: शनिवार को सारण में एक अनोखी शादी हुई है। जिले के मढ़ौरा में साढ़े तीन फीट के रोहित व चार फीट की नेहा ने गढ़ देवी मंदिर में शादी रचाकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं हैं। शादी के साक्षी घरवाले व गांव-समाज के लोग बने हैं। इस शादी से दोनों ही पक्ष के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे थे। रिश्तेदारों ने नए जोड़े को खुश दिल से आशीर्वाद दिया।

बड़े भाई अमर कुमार ने दूल्हे के बारे में क्या बताया?

दूल्हे के बड़े भाई अमर कुमार ने बताया कि रोहित की ऊंचाई काफी कम होने के कारण उसे कई तरह के उपहास और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। अमर ने बताया कि रोहित ने मढौरा के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की है और एक निजी चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का कार्य निपुणता के साथ कर रहा है।

भाई शैलेश ने दुल्हन के बारे में क्या बताया?

उधर, दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उन्हें राहुल के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने राहुल से मुलाकात की और फिर दोनों ही पक्ष के लोगों ने शादी की तिथि फाइनल कर दी। शैलेश ने बताया कि दोनों की सगाई शिल्हौरी मंदिर में कराई गई थी। नेहा ने पांचवी तक पढ़ाई की हुई है। इस मौके पर दूल्हा पक्ष से सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अमर कुमार, सिद्धेश कुमार सिंह, विजय सिंह, गोपाल सिंह, सुनील सिंह जबकि दुल्हन पक्ष से शैलेश प्रसाद, शुभनारायण प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मनोज प्रसाद, नीरा देवी, बुआ प्रीति कुमारी सहित दर्जनों पुरुष महिला और बच्चे रिश्तेदार मौजूद थे। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन ने बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद गढ़ देवी मंदिर में माता का भी आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading