लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के एनडीए सांसदों को आज ‘गुरु मंत्र’ देंगे पीएम मोदी,अहम बैठक आज

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में कई राज्यों के सांसदों से मुलाकात कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की है. इसी क्रम में आज शाम 6.30 बजे नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ बिहार के एनडीए सांसदों की बैठक होगी. पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में होने वाली इस मीटिंग में बिहार के एनडीए के कुल 27 सांसद शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे.

PM Narendra Modi Upcoming Foreign Visit: शुक्रवार से जापान सहित 3 देशों की  6 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे PM मोदी जानिए पूरा शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से एनडीए के नेताओं को ‘गुरु मंत्र’ दिया जाएगा. बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी से अलग होने के बाद बीजेपी नए साथियों को जोड़ने की कवायद में जुटी है.बिहार में चिराग पासवान, पशुपति पारस, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जैसे नेता अभी बीजेपी के साथ हैं. बावजूद इसके आगे लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सामने बेहतर प्रदर्शन करने और 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की बीजेपी के सामने चुनौती है, लिहाजा यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यहां यह भी बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ इन दिनों लगातार अलग-अलग ग्रुप में चर्चा कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज बिहार के सांसदों के साथ बैठक है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के सांसदों के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस समेत एलजेपी के दोनों गुटों के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.