पटना समेत नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

बिहार : प्रदेश में मानसून सक्रिय है। दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव 14 अगस्त तक बने रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना समेत जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास में भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अधिसंख्य स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। इस दौरान पूर्वी चंपारण के चकिया में 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 262.0 मिमी दर्ज की गई है।

Weather Update: Alert! THESE States to receive Rain today, Know Weather for  Your City Here
कुछ दिनों तक और रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा होते हुए मिजोरम की ओर प्रभावी है। मानसून का प्रभाव कुछ दिनों तक और बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना जिले में औसत वर्षा 13.84 मिमी दर्ज की गई। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बनी रही। वहीं, भागलपुर, कटिहार, सिवान, सहरसा में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा। तीन दिनों बाद प्रदेश के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है।

मुजफ्फरपुर में अगले दो दिन अधिक बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर में मानसून की रफ्तार तेज है। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम ढलने से पहले सूरज की लाली दिखाई पड़ी। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि इस सप्ताह मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। वैसे 12 और 13 अगस्त को अधिक बारिश की संभावना है। इस बीच जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे मे 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

North India Rain Highlights: Monsoon In North India, Rain In North India,  Delhi Rain

अगले तीन दिनों तक मानसून में सक्रियता

मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि अगले तीन दिनों तक के पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ जिलों समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण के एक-दो स्थानों पर मध्यम से अधिक वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading