‘चुनाव से पहले वादा और चुनाव के बाद जुमला’- ललन सिंह का केंद्र सरकार पर ह’मला

पटना: केंद्र सरकार की ओर से गैस सिलिंडर की कीमत कम किए जाने के बाद सियासत शुरू है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटाए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र सरकार INDIA के कारण हताशा और घबराहट में है. उन्होंने सवाल उठाये कि केंद्र सरकार को अभी तक दिखाई नहीं पड़ रहा था कि गैस का दम इतना बढ़ गया है.

JDU President Lalan Singh Reminded PM Modi Of His Old Statement - ललन सिंह  ने PM मोदी को दिलाई पुराने बयान की याद, पूछा- नीतीश के DNA पर बोलना किस  वर्ग का अपमान था? | India In Hindiकेंद्र सरकार हड़बड़ाहट में है

ललन सिंह ने कहा विपक्षी दलों के गठबंधन के कारण केंद्र सरकार हड़बड़ाहट में है. अभी गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है. जब राज्यों में विधानसभा चुनाव हो जाएगा तो 600 रुपये बढ़ा देंगे. ललन सिंह ने कहा कि सरकार ने गैस की सब्सिडी खत्म कर दी है. सब्सिडी खत्म करने के बाद उज्ज्वला योजना चलायी. उस उज्ज्वला योजना के पांच प्रतिशत सिलेंडर का भी उपयोग नहीं हो रहा है. 200 घटा दिए हैं फिर भी गरीब कहां से गैस सिलेंडर खरीद पाएंगे.

नरेंद्र मोदी ने एनडीए की बैठक नहीं बुलायी थी

ललन सिंह ने कहा कि एनडीए इतने दिनों से बना हुआ है. नरेंद्र मोदी 2014 के बाद से कभी एनडीए की बैठक बुलाए हैं क्या. जब बेंगलुरु में इंडिया की बैठक हुई तो उसी दिन दिल्ली में बैठक की. दिल्ली में जो बैठक बुलाई किसी को बोलने का मौका नहीं दिया. अकेले भाषण दिए, अकेले माला पहने. एनडीए की बैठक तब होती थी जब अटल बिहारी वाजपेयी थे और जॉर्ज फर्नांडीज संयोजक थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading