बिहार के लाल का कमाल, दुनिया के प्रभावशाली वैज्ञानिकों में हुआ शामिल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की लिस्ट

भागलपुर: बिहार के सबसे पुराने शहरों में से एक भागलपुर लगातार अपने सफलता का लोहा मनवाया रहा है. लगातार हर क्षेत्र में जिला अव्वल आ रहा है. इस बार भागलपुर के वैज्ञानिक ने भी अपने काम का लोहा मनवाया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि दुनिया भर के टॉप 2% प्रभावशाली वैज्ञानिकों में भागलपुर के भी एक वैज्ञानिक का नाम आया है. ट्रिपल आईटी के वैज्ञानिक संदीप कुमार का नाम इस लिस्ट में शामिल है. इस सूची में भारत के 3796 वैज्ञानिकों के नाम शामिल हैं. यह भागलपुर सहित भारत के लिए गर्व का विषय है.

वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि इसमें कोई भी अपने से सूची या कुछ भी नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी खुद ही से चयन करती है. इसी अनुसार मेरा भी नाम इसमें आया है. मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं’. संदीप कुमार का पुस्तैनी घर आरा है. लेकिन उनकी पढ़ाई पटना से हुई है. बचपन से ही कुछ करने का सपना था. कई बार मन में अलग अलग लक्ष्य भी आया. लेकिन अब इस मुकाम पर पहुंच गए.

ऐसे तैयार होती है लिस्ट
संदीप कुमार ने बताया कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी खुद ही ऑनलाइन डाटा जुटाते हैं. इसमें वैसे लोगों को रखा जाता है जिसका रिसर्च सबसे ज्यादा पढा गया हो. उस रिसर्च का उपयोग किया गया हो. वैसे वैज्ञानिकों को इसमें रखा जाता है. उन्होंने कहा, ‘मैंने 25 रिसर्च किया है. इसको अधिक बार पढ़ा गया है’. आपको बता दें कि इन्होंने कई क्षेत्र में रिसर्च किया है. सबसे अधिक मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च किया है. अभी हाल में घर बैठे टीवी के मरीजों की पहचान करने के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है. इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी कई तरह के काम को किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading