मुजफ्फरपुर: एक प्रयास मंच के द्वारा सिकंदरपुर मुक्तिधाम शमशान घाट स्थित स्लम बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं के बीच पठन समाग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और एक शिक्षित व्यक्ति ही देश के निर्माण में सहयोग कर सकता है।
महिलाओं के बीच पठन समाग्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि” एक महिला पढ़ेगी ,सात पीढ़ी बढ़ेगी। अगर एक महिला पढ़ लेती है तो वो पूरे घर,परिवार, समाज के साथ सात पीढ़ी तक शिक्षित कर सकती है।

एक प्रयास मंच का भी उदेश्य सब पढ़े, सब बढे और लगातार शिक्षा जागरुकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिससे सभी लोग पढ़े और सभी लोग आगे बढे। मौके पर सीता देवी, पिंकी खातून, काजल देवी, राधा देवी, रूबी खातून,संजय रजक व अन्य लोग उपस्थित रहे।


