बनना चाहते थे इंजीनियर, बन गए एक्टर, IIT छोड़कर पहुंचे ‘कोटा फैक्ट्री’

बिहार : हर साल कई लाख स्टूडेंट्स में से कुछ हजार को आईआईटी में एडमिशन मिलता है (IIT Admission). ये सभी दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा यानी जेईई पास करके आईआईटी तक पहुंचते हैं. हालांकि आईआईटी का माहौल और प्रेशर हर किसी को रास नहीं आता है. कई लोगों को आईआईटी में एडमिशन लेने के बाद अपने सपनों का अहसास होता है और वह देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान को छोड़कर अपने सपनों की उड़ान तय करने निकल पड़ते हैं. एक्टर रंजन राज भी उन्हीं में से एक हैं.

Ranjan Raj - Wiki, Biography, Age, Contact - Cygnistरंजन राज बिहार के अरवल जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 18 मई 1994 को हुआ था. इस समय उनकी उम्र 29 साल है. वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे. वह अपने परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देने के लिए इंजीनियर बनना चाहते थे. आईआईटी में एडमिशन के लिए उन्होंने दो सालों तक पटना के एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया. अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने जेईई परीक्षा पास की (JEE Exam) और आईआईटी बॉम्बे में दाखिला ले लिया रंजन राज की मां चाहती थीं कि वह एक्टर बनें.

उन्होंने चौथी क्लास में एक स्टेज प्ले में सुदामा का किरदार निभाया था. वह स्कूल के कल्चरल प्रोग्राम में काफी सक्रिय रहते थे. आईआईटी बॉम्बे में बीटेक की पढ़ाई के दौरान भी वह वहां होने वाली एक्टिविटीज का हिस्सा बनते रहे (IIT Bombay Admission). ‘दो गज जमीन’ नामक एक ड्रामा में उनकी एक्टिंग स्किल्स को काफी सराहा गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading