उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे गयाजी धाम, करेंगे पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड

गया : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यानी शुक्रवार को गया पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 9:15 से लेकर 9:35 तक गया एयरपोर्ट से पांच नंबर गेट होते हुए पितृपक्ष मेला क्षेत्र में आएंगे. पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हवाई मार्ग से गया एयरपोर्ट को पहुंचेंगे और उसके बाद विष्णुपद सड़क मार्ग से आएंगे.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर - हिन्दुस्थान  समाचारगया में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तर्पन करेंगे

जिला प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गया के विष्णुपद में तर्पण करेंगे. पितरों के निमित्त तर्पण कर्मकांड करने के लिए सुबह के 9:15 से 9:30 के बजे के बीच उनका आगमन विष्णुपद में होगा. माना जा रहा है कि करीब ढाई से 3 घंटे तक वे विष्णुपद में रहेंगे. इसके बाद उनका प्रस्थान 12:00 बजे से 12:30 के बीच होगा.

इन मार्गों में तीर्थ यात्रियों से आवागमन न करने की अपील

वहीं, जिला प्रशासन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गया विष्णुपद में तर्पण कार्यक्रम को देखते हुए कई रूटों में आगमन नहीं करने की अपील की है. जिला प्रशासन के द्वारा कहा गया है कि सुबह 9:15 से 9:35 तक गया एयरपोर्ट पर पांच नंबर गेट होते हुए भी बिपार्ड बाईपास होते हुए नारायणी पुल बंगाली आश्रम रोड बंद रहेगा. सभी आमजन एवं पंडा समाज के लोगों से अपील की है कि इस रूट में उस समय लोगों का आवागमन न करें.

12 से 12.30 तक आवागम ना करें 

इसी प्रकार दोपहर 12:00 से 12:30 तक विष्णु पद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास बिपार्ट पांच नंबर गेट सिकरिया मोड़ होते हुए जिला अतिथि गृह का रास्ता अवरुद्ध रहेगा. इस तरह शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से 12:30 दोपहर तक सिकरिया मोड़ से एयरपोर्ट तक भी आवागमन बाधित रहेगा. जिला प्रशासन गया ने आम जनों से अपील की है कि इन रास्तों का आधे घंटे कम से कम उपयोग करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading