‘आरक्षण के नाम पर बॉब कट और लिपस्टिक वाली..’ सिद्दीकी के बयान पर श्रेयसी सिंह का हमला, बोलीं- ‘माफी मांगे’

जमुई: बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पर जोरदार हमला बोला है. अब्दुल बारी सिद्दीकी का महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि वो सिद्दीकी जैसे लोगों को नेता ही नहीं मानती हैं.

Bihar BJP MLA Shreyasi Singh Become Emotional In Vidhan Sabha Infron Of CM  Nitish Kumar And Tejashwi Yadav | Bihar News: बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह  किस बात पर हो गईं भावुक? सामनेअब्दुल बारी सिद्दीकी पर श्रेयसी सिंह का हमला

श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा इन लोगों को इस बात का डर लगता है कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश आगे बढ़ेगा. श्रेयसी सिंह ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को स्वच्छ राजनीति करने का सुझाव दिया है. वहीं श्रेयसी सिंह ने महिला आरक्षण की भी जमकर तारीफ भी की.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित अति पिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन में भाग लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने भाषण में महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया और कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली आ जाएगी. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आगे कहा कि यदि देना है तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें. अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए, तब तो ठीक है, वरना महिला के नाम पर बॉब कट और लिपस्टिक वाली आ जायेगी. नौकरी में तब इन महिलाओं को कुछ नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading