खुशखबरी! बिहार को मिलने वाला है एक और फोरलेन एक्सप्रेस-वे की सौगात

बिहार : पटना से आरा होते हुए सासाराम तक जल्द ही ग्रीन फील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो जाएगा. 27 सितंबर को ही प्रधानमंत्री गति शक्ति के तहत इस योजना को केंद्र से शुरुआती स्वीकृति दे दी गई है. एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया पहले चरण में सासाराम से आरा के बीच हाईवे का निर्माण होगा. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.अवधेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में सासाराम से आरा के बीच 74 किमी सड़क का निर्माण होगा. इस बाबत एनएचएआई ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, दूसरे चरण में लगभग 45.5 किमी सड़क का निर्माण आरा से पटना के बीच किया जाएगा. 3,357 करोड़ से 119.5 किमी लंबे ग्रीन फील्ड हाई-वे का निर्माण किया जाना है. इसके लिए 760 करोड़ से 550 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा. इसे एनएच 119ए के तौर पर दर्जा मिला है.

बरेली: रिंग रोड के लिए 37 गांवों का गजट, भूमि अर्जन शुरू - Amrit Vicharकहां से कहां तक होगा निर्माण?
पटना के कन्हौली से लगभग तीन किमी दूर स्थित सदीसोपुर के समीप स्थित एनएच-131जी से यह सड़क बनेगी. इसके बाद पटना के घोड़ाटाप के समीप से दक्षिण की ओर से सोन नदी के ऊपर पुल बनेगा. यह सड़क सोन नदी के पश्चिम से आरा के असनी से होते हुए गड़हनी में दक्षिण की तरफ से सासाराम के आगे सुअरा होते हुए एनएच-19 यानी वाराणसी जाने वाली सड़क से जुड़ेगी.

इन जिलों के लोगों को होगी सुविधा
पटना से आरा होते हुए सासाराम तक एक्सप्रेस-वे बनने से पटना, भोजपुर, रोहतास, अरवल व सासाराम जिले की सड़क आपस में जुड़ जाएगी. वहीं विशेष कर नौबतपुर, अरवल, सहार, नोखा हसन बाजार, पीरो व संझौली के लोगों को लाभ होगा. लोगों को राजधानी पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास, सासाराम होते हुए वाराणसी जाने में भी सुविधा होगी.

सोन नदी पर भी बनेगा फोरलेन पुल
पटना-आरा-सासाराम एनएच-119 के निर्माण के लिए सोन नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा. भोजपुर जिले के दक्षिण हिस्से की ओर से पटना के लिए वाहन अब बिना आरा शहर से गुजरे ही पटना की ओर पहुंच पाएंगे. पटना से सासाराम पहुंचने में अभी 4-5 घंटे लगते हैं. लेकिन इस सड़क बनने के बाद मात्र 2 से 3 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading