धनतेरस में है जबरदस्त खरीदारी का प्लान? ये हैं शुभ मुहूर्त

दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक देश भर में बनाया जाएगा. यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलता है. इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग तरीके से पूजा की जाती है. इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार है, 11 नवंबर को छोटी दीपावली होगा, 12 नवंबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजन होगा और 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भैया दूज है. अगर बात करें धनतेरस की तो इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं.

Dhanteras 2022 shubh muhurat: Special coincidence After 178 year

सुबह 7:07 बजे से 9:24 तक है खरीददारी का समय
धनतेरस के त्योहार को विस्तार से समझाते हुए कहते हैं कि यह त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन, लोग विभिन्न सामग्री खरीदते हैं, क्योंकि सनातन धर्म में धनतेरस के दिन सामग्री की खरीदारी की परंपरा है. उन्होंने इस त्योहार के लिए विशेष मुहूर्त का भी जिक्र किया है, जो धनतेरस के सुबह 7:07 बजे से लेकर 9:24 बजे तक रहता है, और इस मुहूर्त के दौरान कुछ विशेष सामग्रियों की खरीदारी की जाती है.

इस मुहूर्त में करें इस सामान की खरीदारी
शुभ मुहूर्त में सामानों की खरीदारी करना धनतेरस के त्योहार के अद्वितीय महत्व को बताता है. इस साल, धनतेरस के सुबह 7:07 बजे से 9:24 बजे तक खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है. इस मुहूर्त के दौरान विशेष चीजें खरीदी जाती हैं, जैसे कि मूंगा, रत्न, तांबा से बनी वस्तुएं तमघैल जैसे इस सभी चीजों से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करना और खास करके मेडिसिन से संबंधित और  हथियार से संबंधित जैसे लोह से निर्मित सामग्री भी होते हैं हथियार में टेंगारी, कुल्हड़, कुदाल , भला , दबिया, चाकू जो शास्त्र भी कहलाते हैं इन सब की खरीदारी करने का यह उत्तम मुहूर्त है .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.