छठ में बिहार के 27 दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया कारण स्पष्ट

आस्था के महापर्व छठ पर सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस सतर्क है। नवंबर महीने में उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यहां तक कि व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों को भी छुट्टी नहीं मिल रही है। ऐसे में मुंगेर में एक साथ 27 दरोगा पर एक्शन का डंडा चला है। एसपी ने सबको सस्पेंड कर दिया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लगाया गया है। 

मुंगेर के एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने यह बड़ी कारवाई की है। उन्होंने बताया कि  27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी के द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के आदेश पर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्ति की गई थी।  लेकिन 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ने योगदान नहीं दिया। इसे लेकर कार्रवाई की गई है।

 

 

एसपी जगुनाथ रेड्डी ने आगे बताया कि 16 नवंबर को सभी प्रशिक्षण पुलिस केंद्र मुंगेर में योगदान किया था। योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु दारोगा को  कार्यालय से आदेश पत्र निर्गत करते हुए छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विभिन्न थाना में प्रतिनियुक्त किया गया। निर्गत आदेश के आलोक में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस और निरीक्षक के द्वारा थाना और आप में योगदान देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंचे। उनकी लापरवाही से  छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

 

एसपी  जगुनाथ रेड्डी ने यह भी बताया कि सभी दारोगा जिनपर कार्रवाई की गयी है वेन एकेडमी में योगदान देने के बाद भी बिना बताए फरार हो गए थे।  दुर्गा पूजा में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी। पूजा शुरू होने से पहले बिना बताए गायब हो गए थे और शुक्रवार से छठ पर्व पर ड्यूटी करनी थी। लेकिन बिना बताए फिर से सभी 27 पुलिस निरीक्षक निकल गए। इस वहज से लापरवाही के आरोप में सभी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.