अ’शुद्ध लिखने पर शिक्षक को कर दिया नि’लंबित, बिहार में केके पाठक की राह पर चल रहे अधिकारी

दरभंगा : माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने गुरुवार प्रखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामपुरा में वर्ग कक्ष के गेट पर व्यायाम अशुद्ध लिखा देख प्रधानाध्यापक देवनाथ प्रसाद को इसे अविलंब ठीक करने को कहा।

Government will withdraw order to call teachers to school - शिक्षकों को  स्कूल बुलाने का आदेश वापस लेगी सरकार , करियर न्यूजकन्या मध्य विद्यालय रामपुरा में प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी भारती ने 11 में से चार शिक्षक के अनुपस्थित नहीं रहने की बात कही। इस दौरान लंबे समय से अन्य जगह प्रतिनियोजित एक शिक्षक पर कार्रवाई के साथ एचएम को फटकार लगाई। साथ ही डीईओ समर बहादुर सिंह से स्थिति में सुधार लाने को कहा।

वर्ग छह में ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पवन कुमार चौधरी को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। बोर्ड पर स्कूल व समिति शब्द गलत लिखा था। सिमरी उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास में पढ़ाई नहीं होते देख एचएम तौहीद अहमद को फटकार लगाई। ऐसा लग रहा है कि जैसे शिक्षा विभाग के बाकी अधिकारी भी केके पाठक की राह पर चलने लगे हैं। कार्यालय कक्ष में लिपिक रामपवित्र सिंह से अभिलेख व संचिका की मांग की। लिपिक ने कहा- सब कुछ एचएम अपने पास रखते हैं। विसंगतियां देखकर लिपिक को कड़ी फटकार लगाई। निदेशक ने डीईओ से कहा- एक ही जगह लंबे समय से रहनेवाले को अविलंब स्थानांतरित करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading