कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नदी-घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

स्नान, ध्यान और दान के पर्व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर इलाके में उत्सव को माहौल रहा। देर रात्रि से ही नदी घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। लोगों ने नेपाल से निकलनी वाली नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना की। अनुमंडल के भकुआब्रह्म स्थान स्थित उत्तरवाहिनी नदी में स्नान कर शिवालय में पूजा अर्चना की। इसके अलावा तिलावे, पसाह आदि विभिन्न नदी घाटों पर आस्था की डूबकी श्रद्धालुओं ने लगाई। लोगों भगवान भास्कर की पूजा की। यहां स्नान बाद लोगों ने तुमड़िया टोला त्रिमूर्ति महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

कलकारखानो के गंदे काले पानी के बीच स्नान

जीवनदायनी सरिसवा नदी पानी के तेज बहाव था। नेपाल के कलकारखानो के गंदे काले पानी के बीच लोगों ने स्नान किया। उतर वाहिनी नदी किनारे ब्रह्मस्थान नदी तट पर पांच दिवसीय मेले का भी लोगों ने आनंद उठाया। इस दौरान नदी तट पर खाद्य सामग्री की दुकान और स्टॉल भी लगे रहे। उधर, कार्तिक पूर्णिमा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। नदी घाट पर अलसुबह से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान नदी घाट पर दुकानें भी सजी रहीं, जहां चाट, पकौड़े, चाउमीन,जलेबी, मिठाई, नास्ते की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। परचून, पान, आईसक्रीम व खिलौने की दुकानों पर भी भीड़ रही।

Paush Amavasya: पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या पर करें ये उपाय - paush amavasya 2022 do these upay in paush amavsaya to please ancestors-mobile

आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर पूजन, अर्चन और आस्था के स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने नदी में स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा की। साथ ही जरूरतमंदों के बीच दान किया। उधर, कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था के स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैदिक मंत्रोचार्य के साथ पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही पवित्र होकर गौ दान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading