JDU के बाद चुनाव रिजल्ट को लेकर RJD ने भी कांग्रेस से जताई नाराजगी

तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा गदगद है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं और देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अब ऐसे में राजद सासंद मनोज झा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को आ’तंकवादी कहना ये साकारात्मक राजनीति है? ये निगेटीविटी की पराकाष्ठा है। वहीं, मनोज झा ने बातों ही बातों में कांग्रेस को भी बड़ा संदेश दे दिया।

RJD MP Manoj Kumar Jha Attack On Modi Government On Unparliamentary Word  Controversy Hindi News - क्या चाहते हैं आप? संसद को गूंगी गुड़िया में  तब्दील कर दें: असंसदीय शब्द विवाद पर

मनोज झा ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा

मनोज झा ने कहा कि हम और हमारा दल हमेशा मानता है कि आपका विमर्श भी साकारात्मक होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री जी देश में जो हाहाकार है। आप चुनाव जीतने के लिए मल्टी फैक्टर हैं, लेकिन कर्नाटक यदि आपने कर्नाटक चुनाव के बाद भी यही कहा होता तो मैं मानता कि आपका ह्रदय बड़ा है।मनोज झा ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि आप हर जीत-हर हार को एक नजरिये से देखते हैं। तेलंगाना में आप नंबर दो पर उछल रहे थे। आज आप कहां पर हैं? ऐसा नहीं होता कि दो राज्य का विश्लेषण एक तरह से करें और बाकी दो राज्य का विश्लेषण अलग तरीके से करें।

‘कई फैक्टर पर ऑपरेट होता है चुनाव’

नेहरू से मार्क्स तक... मनोज झा ने दिल्ली बिल पर केंद्र को घेरा, AAP को  दिखाया आईना | manoj jha speech on delhi service bill targets AAP and BJP |  TV9 Bharatvarsh ने कहा कि कोई भी चुनाव कई फैक्टर पर ऑपरेट होता है। जाहिर है कि जो सरकार अच्छा करेगी अगर इसके बावजूद वह चुनकर सत्ता में नहीं आ रही है तो हो सकता है इसका कुछ और कारण होगा। ध्रुवीकरण से भी हम इनकार नहीं कर सकते हैं। आपके एक लोग लड़ रहे थे राजस्थान में उसके लिए योगी आदित्यनाथ कई कैंपेन में आए।

नेहरू से मार्क्स तक... मनोज झा ने दिल्ली बिल पर केंद्र को घेरा, AAP को  दिखाया आईना | manoj jha speech on delhi service bill targets AAP and BJP |  TV9 Bharatvarsh

कांग्रेस को राजद नेता ने दी सलाह

वहां पर क्या जुबान बोली जा रही थी? तो प्रधानमंत्री जो जुबान से जहर घोला जा रहा है। आप चुनाव तो जीत जाते हैं, लेकिन कई दफा देश का मिजाज हार जाता है। दोनों के बीच के फासले को खत्म कीजिए और ये शुरुआत आपको करनी होगी। हम अलग-अलग दल क्यों हैं, अगर एक चीज पर सहमत होते तो हम एक दल न होते, अलग-अलग दल क्यों हैं। दिक्कतें आएंगी, लेकिन दिक्कतों का सामना उससे बाहर भी निकलेंगे। कांग्रेस को भी थोड़ा दिल बड़ा करके आईएनडीआईए गठबंधन की सामूहिकता के प्रति संवेदनशील होना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading