प्रमोशन की खुशी पांच साल ही रहेगी इन 40 आईएएस अफसरों का सपना देर से हुआ साकार

बिहार : प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनना बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का सपना रहा है। हाल ही में तीन वर्षों का बैकलॉग खत्म कर 54 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नत पद के हिसाब से अभी इनका पदस्थापन नहीं हुआ है। वहीं, प्रोन्नत अधिकारियों की स्थिति यह है कि इनमें 40 अफसर पांच वर्ष के भीतर ही रिटायर हो जाएंगे। आठ की उम्र एक वर्ष, 11 दो वर्ष, 10 तीन वर्ष, 11 चार वर्ष, 13 पांच वर्ष और एक छह वर्ष में रिटायर कर जाएंगे।

आठ अधिकारियों की उम्र हो चुकी है 59 वर्ष

आईएएस में प्रोन्नत हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की उम्र 59 वर्ष हो चुकी है। इनके जन्म का वर्ष 1964 है। यानी 2024 में ये रिटायर कर जाएंगे। इनमें सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, रजनीकांत, शशांक शेखर सिन्हा, धीरेंद्र जायसवाल, आनंद मंडल, आलोक कुमार व मकसूद आलम हैं। इनमें कुछ तो अगले वर्ष के आरंभ में ही रिटायर हो रहे।What is the full form of IAS? All you need to know - India Today11 अधिकारी ऐसे जो दो वर्ष में हो जाएंगे रिटायर

भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत 11 अधिकारी ऐसे हैं जो अगले दो वर्षों के भीतर रिटायर हो जा रहे हैं। इनके जन्म का वर्ष 1965 है। इनमें पुरुषोत्तम पासवान, विजय कुमार राय, निर्मल कुमार, विश्वनाथ चौधरी, अनिमेष पांडेय, शिव कुमार शैव,संजय कुमार, निशीथ वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा व इबरार आलम शामिल हैं।

दस अधिकारी केवल तीन वर्ष ही रह पाएंगे आईएएस

बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी में प्रोन्नत हुए दस अधिकारी इस श्रेणी के हैं जिन्हें अगले तीन साल तक ही काम करने का मौका मिलेगा। इनके जन्म का वर्ष 1966 है। इनमें मुकेश कुमार सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, अनिल चौधरी, अरुण कुमार सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण कुमार झा, नंदकिशोर साह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अंजुला प्रसाद व अनिल कुमार ठाकुर शामिल हैं।

आईएएस में प्रोन्नत होकर चार वर्ष काम करने वालों की संख्या 11

आईएएस में प्रोन्नति पाकर अगले चार वर्षों तक काम करने वाले अधिकारियों की संख्या 11 है। इनके जन्म का वर्ष 1967 है। इनमें उज्जवल कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, डा. विद्यानंद सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, संजय कुमार, संगीता सिंह, रंजीत कुमार व प्रवीण कुमार शामिल हैं।

13 प्रोन्नत अधिकारी पांच वर्षों तक कर सकेंगे काम

भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी अगले पांच वर्षों तक काम कर सकेंगे। इनके जन्म का वर्ष 1968 है। इनमें कल्पना कुमारी, गीता सिंह, गौतम पासवान, मुकेश कुमार, पवन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार-1, शैलेंद्र कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, नवीन, अरुणाभ चंद्र वर्मा, ब्रजेश कुमार, संजय कुमार व नरेश झा शामिल हैं।

केवल एक अधिकारी की छह वर्ष काम कर सकेंगे

प्रोन्नति पाए अधिकारियों की सूची में केवल एक नाम ही ऐसा है जो अगले छह वर्षों तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में काम कर सकेंगे। इस दायरे में मनोज कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading