अपनी माता की पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यकर्ता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण 

मुजफ्फरपुर : ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। ऐसे में एक शख़्सियत हैं, जिन्होंने आज जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों की संख्या में कंबल वितरण किया।

शहर में जबरदस्त ठंडी को देखते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर के आस पास एवं माई मंदिर हरीसभा रोड तथा अन्य स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस कंबल  वितरण का आयोजन साहेबगंज प्रखंड के अहियापुर निवासी इंजिनियर दीपक कुमार एवं बिहार के प्रदेश तैलिक साहू सभा, भाजपा के वरीय नेता,प्रदेश उपाध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता साहू भूपाल भारती द्वारा किया गया।

साहू भूपाल भारती ने बताया कि बीते वर्ष आज के ही दिन उनकी सास स्व. उषा देवी का निधन हुआ था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आत्मा की शान्ति के लिए आज लोगों के बीच कम्बल बांट कर काफ़ी सुकून महसूस किया। उन्होंने कहा कि ठंड से कापंते गरीब, असहाय, लाचार लोगों के लिए एक कंबल एक सेतु का काम करेगी।

वहीं स्व. उषा देवी  के सुपुत्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य  दीपक कुमार एवं उनकी वधु बीओआई मैनेजर अंजलि कुमारी पोती आराध्या दीप, पोता आयुष्मान दीप एवं सभी परिवार जनों ने सजल नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

   

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading